Skip to main content

मसाला निर्माण गृह उद्योग (Home-Based Spice Manufacturing Self-Employment/Business).


परिचय: भारत में हर रसोई में मसालों का विशेष स्थान होता है। मसाले न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं। इसलिए मसाले बनाने, पैक करने और बेचने का व्यवसाय एक ऐसा गृह उद्योग है जिसे आप कम लागत में अपने घर से शुरू करके धीरे-धीरे बड़े स्तर पर ले जा सकते हैं। इसमें स्थायी आय, कम निवेश, और कम जोखिम होता है।

 निम्न मसाले तैयार करके, पैक करके, बेच सकते हैं :

  • साबुत हल्दी
  • सूखा हल्दी पाउडर
  • धनिया बीज
  • धनिया पाउडर (पीसी हुआ धनिया)
  • साबुत लाल मिर्च
  • मिर्च पाउडर (पीसी हुयी मिर्च)
  • जीरा साफ़ बिना हुआ
  • जीरा पाउडर (पिसा हुआ)
  • अजवाइन
  • राई
  • मैथी
  • काली मिर्च पाउडर
  • कसूरी मेथी
  • गरम मसाले 
  • इलायची
  • इलायची पाउडर
  • लौंग
  • दालचीनी
  • दालचीनी पाउडर
  • सांभर मसाला
  • पोहा मसाला
  • सब्जी मसाला
  • चाय मसाला
  • छोले मसाला
  • राजमा मसाला
  • कढ़ी मसाला
  • अचार मसाला
The following spices can be prepared, packaged, and sold:

Whole Turmeric
Dry Turmeric Powder
Coriander Seeds
Coriander Powder (Ground Coriander)
Whole Red Chillies
Chili Powder (Ground Chillies)
Cumin Seeds
Cumin Powder (Grounded)
Celery
Mustard Seeds
Fenugreek Seeds
Black Pepper Powder
Kasuri Methi
Garam Masala
Cardamom
Cardamom Powder
Cloves
Cinnamon
Cinnamon Powder
Sambhar Masala
Poha Masala
Sabji Masala
Chai Masala
Chole Masala
Rajma Masala
Curry Masala
Pickle Masala

 Home-Based Spice Manufacturing Self-Employment/Business, Entrepreneurship, 


🏠 चरण 1: घर से मसाला उद्योग की शुरुआत (Low-Cost Home Setup)

1. आवश्यक सामग्री (कच्चा माल):

        साबुत हल्दी या सूखा हल्दी पाउडर

        धनिया बीज

  साबुत लाल मिर्च

  जीरा, अजवाइन, कसूरी मेथी, गरम मसाले के मसाले (इलायची, लौंग, दालचीनी आदि)

 

  • इन सभी को आप स्थानीय मंडी या होलसेल बाजार से ₹1000–₹2000 में ले सकते हैं।+ 

------------------------------

2. आवश्यक उपकरण:

  • मिक्सर ग्राइंडर (2–3 जार वाला) – ₹2500 से ₹4000
  • छलनी/फिल्टर – महीन पाउडर के लिए – ₹100–₹300
  • वजन मापने की मशीन (1gm–5kg) – ₹1000–₹1500
  • सीलिंग मशीन (हैंड ऑपरेटेड) – ₹1000–₹2000
  • मसाले भुनने के लिए गैस स्टोव (घरेलु स्तर पर)
Equipment Required:

Mixer grinder (with 2–3 jars) – ₹2,500 to ₹4,000
Sieve/filter – for fine powder – ₹100–₹300
Weighing machine (1gm–5kg) – ₹1,000–₹1,500
Sealing machine (hand-operated) – ₹1,000–₹2,000
Gas stove for roasting spices (at home)

3. पैकिंग सामग्री:

प्लास्टिक/रेगुलर पैकिंग:

  • ट्रांसपेरेंट पाउच (200gm / 500gm / 1kg)
  • मेटालाइज्ड लैमिनेटेड पाउच (अंदर से सिल्वर, बाहर ब्रांडिंग)

♻️ बायोडिग्रेडेबल विकल्प:

  • क्राफ्ट पेपर पाउच (अंदर फूड-ग्रेड कोटिंग के साथ)
  • कॉर्नस्टार्च बेस्ड बैग्स
  • PLA (Polylactic Acid) Coated बैग्स – ये 100% कम्पोस्टेबल होते हैं

👉 ये ₹2–₹8 प्रति पैकेट के हिसाब से आते हैं। भारत में कई ऑनलाइन विक्रेता (Amazon, IndiaMART, Ecoware, Greenware आदि) यह बेचते हैं।

3. Packing Materials:

Plastic/Regular Packing:

Transparent Pouches (200gm / 500gm / 1kg)

Metalized Laminated Pouches (Silver Inside, Branding Outside)

♻️ Biodegradable Options:

Kraft Paper Pouches (with Food-Grade Coating Inside)

Cornstarch-Based Bags

PLA (Polylactic Acid) Coated Bags – These are 100% compostable.

👉 These come for ₹2–₹8 per packet. Many online sellers in India (Amazon, IndiaMART, Ecoware, Greenware, etc.) sell them.


4. लागत का अनुमान:

मद                          लागत (₹)

कच्चा माल               ₹1500–₹2500

उपकरण                  ₹4000–₹6000

पैकिंग मटेरियल       ₹1000–₹1500

लेबलिंग/ब्रांडिंग        ₹500

कुल प्रारंभिक लागत ₹7000–₹10,000


5. रजिस्ट्रेशन (शुरुआती लघु स्तर पर घर से शुरू करने पर  Optional, लेकिन बेहतर है कि 2 महीने बाद रजिस्ट्रेशन करवा लें):

  • Udyam (MSME) रजिस्ट्रेशन – फ्री
  • FSSAI फूड लाइसेंस (Basic) – ₹100 से ₹2000
  • ब्रांड ट्रेडमार्क – ₹4500+ (यदि ब्रांड को सुरक्षित करना हो)
  • GST (अगर सालाना बिक्री ₹20 लाख से ऊपर हो)

6. लाभ:

  • जैसे 1 किलो धनिया मसाला घर पर बनाकर बेचने पर ₹50–₹100 तक मुनाफा होता है।
  • महीने में यदि 100–150 किलो मसाले पैक होते हैं, तो आप ₹10,000 से ₹25,000 तक कमा सकते हैं।
  • सभी प्रकार के मसाले अलग-अलग पैकिंग में बेचने पर इसी अनुपात में लाभ हो सकता है।

🏭 चरण 2: बड़े स्तर पर मसाला निर्माण उद्योग (Semi-automatic / Automatic Setup)

1. आवश्यक स्थान:

  • कम से कम 500–1000 वर्ग फीट जगह (शेड, रेंटेड फैक्ट्री स्पेस)

2. मशीनरी:

मशीन का नाम                                     कीमत (₹)              उपयोग

Pulverizer / Grinder (20–30 kg/hr) ₹50,000–₹80,000  पाउडर बनाने के लिए

रोटरी रोस्टर (optional)                       ₹20,000–₹40,000  मसाले भूनने के लिए

पैकिंग मशीन (सेमी ऑटो)                     ₹50,000–₹2 लाख  पाउच पैकिंग

सीलिंग मशीन (फुली ऑटो)                   ₹15,000–₹30,000  सील करने के लिए

लेबलिंग मशीन (optional)                   ₹10,000–₹20,000 


3. कच्चा माल:

  • ₹25,000–₹50,000 का कच्चा माल (100–300 किलो तक)
  • सभी मसालों की होलसेल खरीद (बड़ी मात्रा में डिस्काउंट मिलेगा)

4. पैकिंग सामग्री:

  • 1000–2000 बायोडिग्रेडेबल पाउच
  • ब्रांडेड प्रिंटेड लेबल
  • कॉर्नस्टार्च/क्राफ्ट पेपर/PLA पैकिंग
  • लागत: ₹5000–₹10,000 प्रति बैच

5. अनुमानित कुल लागत (बड़े स्तर पर):

मद                          लागत (₹)

मशीनरी                   ₹1.5–₹3 लाख

कच्चा माल               ₹25,000–₹50,000

पैकिंग सामग्री           ₹10,000

लेबर/कर्मचारी          ₹15,000–₹30,000 प्रति माह

कुल प्रारंभिक निवेश ₹2.5 – ₹5 लाख


6. कर्मचारी:

  • 3 से 6 कर्मचारी (ग्राइंडिंग, पैकिंग, स्टोर, डिलीवरी, अकाउंटिंग)

7. आवश्यक रजिस्ट्रेशन: मशीनों के साथ बड़े स्तर पर उद्यम शुरू करने के लिए शुरुआत में रजिस्ट्रेशन करवा लें)

रजिस्ट्रेशन                               विवरण

Udyam  MSME                     अनिवार्य

FSSAI (State or Central)      अनिवार्य

GST                                        यदि ₹20 लाख से ज्यादा सालाना बिक्री

ट्रेडमार्क                                   ब्रांड नाम के लिए

फैक्ट्री लाइसेंस (कुछ राज्यों में) नगर निगम/ग्राम पंचायत से


8. लाभ:

स्तर               संभावित मासिक लाभ

मिड-स्केल      ₹30,000 – ₹1 लाख

बड़े पैमाने पर ₹1 लाख – ₹5 लाख+

लाभ मार्जिन: 35% से 60% तक (ब्रांड वैल्यू और पैकिंग के अनुसार)


अंतिम सुझाव:

  1. गुणवत्ता और हाइजीन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
  2. बायोडिग्रेडेबल पैकिंग का प्रयोग करें – मार्केट में डिमांड और विश्वास दोनों बढ़ेंगे।
  3. स्थानीय किराना, होटल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम/Facebook से बेचें।
  4. सैंपल वितरण और फीडबैक लें।

 --------------------------------------------

 यह प्रारंभिक जानकारी है।  इस प्रकार के उद्यम/व्यवसाय को शुरू करने के लिए पहले पूरी जानकारी लें, मार्किट सर्वे करें, प्राथमिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट खुद बनाएं, लक्ष्य बनाएं , योजना बनाकर कार्य करें।  घर से कम इन्वेस्टमेंट में शुरू करने से, ऋण नहीं लेना पड़ता।  नुक्सान की सम्भावना 0 प्रतिशत होती है।  उद्यमी अपने अनुभव से सीखते हुए आगे बढ़ता है , इसलिए बड़े स्तर पर उद्यम को ले  जाने के लिए जोखिम लेने को तैयार होता है, नुक्सान की संभावना 0 प्रतिशत होती है।


Self Employment,Entrepreneurship, Career Guidance, Business IDEAS, MSME, Entrepreneurship


Comments